फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Passenger looted, 200 Rupees more fare than Usual

Almora News: अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 400, वसूल रहे हैं 600

Tue, 28 May 2024 12:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Tue, 28 May 2024 12:03 AM IST
विज्ञापन
Passenger looted, 200 Rupees more fare than Usual
पर्यटकों से मनमाना किराया ले रहे हैं कई टैक्सी संचालक, पुलिस और परिवहन विभाग अंजान
विज्ञापन


अल्मोड़ा। पर्यटन सीजन में सैलानियों की आवाजाही बढ़ते ही कई टैक्सी संचालकों ने मनमाना किराया वसूलना शुरू कर दिया है। हल्द्वानी से अल्मोड़ा का किराया 400 रुपये है लेकिन पर्यटकों और यात्रियों से 500 से 600 रुपये किराया लिया जा रहा है। वहीं, क्षमता से अधिक यात्री ढोने की शिकायतें भी मिल रही हैं। हालांकि पुलिस और परिवहन विभाग इससे अंजान बना हुआ है।
पर्यटन सीजन में देश और विदेशों से पर्यटक अल्मोड़ा, रानीखेत, बिनसर, कौसानी, जागेश्वर सहित जिले के अन्य पर्यटक स्थलों में पहुंच रहे हैं। यात्रियों की भीड़ बढ़ने का टैक्सी संचालक फायदा उठा रहे हैं। हालात यह हैं कि कई टैक्सी संचालक क्षमता से अधिक यात्री ढोने के साथ उनसे मनमाना किराया वसूल रहे हैं। भीड़ अधिक होने और टैक्सी के सीमित संचालन से अधिक किराया देकर सफर करना यात्रियों और पर्यटकों की मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन


केस एक-
हल्द्वानी से पहुंचे चंदन ने बताया कि भीड़ अधिक होने से उन्हें टैक्सी का लंबा इंतजार करना पड़ा। एक टैक्सी मिली और चालक ने 600 रुपये में अल्मोड़ा पहुंचाने की बात कही। मजबूरन अधिक किराया देकर यहां पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस दो
दिल्ली से पहुंचे रजनीश ने कहा कि हल्द्वानी से अल्मोड़ा तक का 500 रुपये लिया जबकि पूर्व में उन्होंने 400 रुपये चुकाए थे। कहा टैक्सी चालक इससे कम में उन्हें लाने को तैयार नहीं हुआ। क्षमता से अधिक यात्रियों के साथ सफर करना पड़ा।
-चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। यदि चालकों के अधिक किराया वसूलने की शिकायत मिली तो संबंधित वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग के खिलाफ भी कार्रवाई होगी। -गुरदेव सिंह, आरटीओ अल्मोड़ा।


-निर्धारित किराया लेने के चालकों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। यदि अधिक किराया लेने की शिकायत मिली तो संघ संबंधित चालक के खिलाफ कार्रवाई करेगा। हो सकता है कि मैदानी क्षेत्रों से यहां पहुंचने वाले चालक अधिक किराया वसूल रहे हों। -गणेश सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष, टैक्सी यूनियन, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed