{"_id":"5a145d524f1c1baf678bd0b1","slug":"partner-in-a-mutual-dispute-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपसी विवाद में साथी ने किया सिर पर वार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपसी विवाद में साथी ने किया सिर पर वार, मौत
अमर उजाला ब्यूरो द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Tue, 21 Nov 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सुदूरवर्ती दूनागिरि क्षेत्र के रतखाल गांव में सोमवार की रात अधेड़ की धारधार हथियार से हत्या कर दी गई। रात्रि में ही गंभीर रूप से घायल को स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, लेकिन अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसने दम तोड़ दिया। राजकीय अस्पताल रानीखेत में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है, जबकि मामले में किसी के खिलाफ भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। राजस्व पुलिस मृतक के पुत्र और परिजनों का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त सूचना के अनुसार नगर से 21 किमी दूर रतखाल गांव में सोमवार की रात आठ बजे हीरा सिंह (53) गांव के ही दो अन्य साथियों के साथ शराब पी रहा था। इसी बीच उनमें आपसी विवाद हो गया, विवाद इतना बढ़ा कि साथी व्यक्ति ने हीरा सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर रूप से घायल हीरा सिंह को रात्रि 11 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र द्वाराहाट लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन अत्यधिक खून बहने के कारण हीरा सिंह ने दम तोड़ दिया। केंद्र के चिकित्सक डा. तपन शर्मा ने बताया कि सिर में गंभीर चोट और खून बहने के कारण मौत हुई है। इधर थाना पुलिस ने पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा, जहां से शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
रतखाल में हत्या का मामला प्रकाश में आया है, लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। राजस्व पुलिस मृतक के पुत्रों और अन्य परिजनों का इंतजार कर रही है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
आशुतोष लोहनी, राजस्व निरीक्षक, द्वाराहाट।