{"_id":"696d24caec5321793a0e3589","slug":"parking-worth-rs-3-crore-was-built-yet-vehicles-are-parked-on-the-roads-almora-news-c-232-1-alm1002-138834-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: तीन करोड़ की पार्किंग बनी फिर भी सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: तीन करोड़ की पार्किंग बनी फिर भी सड़कों पर खड़े हो रहे वाहन
Sun, 18 Jan 2026 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। माल रोड स्थित भैरव मंदिर के समीप तीन करोड़ से अस्तित्व में आई पार्किंग जमीनी विवाद के चलते अब तक संचालित नहीं हो सकी है। ऐसे में दो वर्षों से बहुमंजिला पार्किंग महज शोपीस बनकर रह गई है। मामला कोर्ट में होने के कारण नगर निगम के लिए पार्किंग का संचालन करना चुनौती बन गया है।
नगर की सड़कों पर हर साल नए वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन वाहनों के सापेक्ष नगर में पार्किंग सुविधा का अभाव है। ऐसे में वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करना लोगों की मजबूरी बन गया है। सड़क किनारे खड़े ये वाहन ही सड़कों पर जाम का कारण बन रहे हैं। लोगों का जाम की समस्या से मुक्ति देने के लिए वर्ष 2023 में माल रोड पर भैरव मंदिर के समीप दो करोड़ 87 लाख रुपये से दोपहिया पार्किंग का निर्माण शुरू हुआ। पहले पार्किंग तक वाहनों के पहुंचने के रास्ता नहीं होने और फिर जमीन विवाद के चलते दो साल बाद भी इसका संचालन नहीं हो सका है। रास्ते की समस्या का समाधान हुआ तो फिर पार्किंग का जमीन विवाद के फेर में फंस गई।। नगर निगम के मुताबिक पार्किंग उनकी अपनी भूमि पर बनी है। जांच में भी पार्किंग निर्माण सही पाया गया है। कोर्ट से निगम के हक में फैसला आते ही पार्किंग का संचालन शुरू किया जाएगा।
200 दो पहिया वाहन होंगे पार्क
इस बहुमंजिला पार्किंग में 200 से अधिक दो पहिया वाहन एक साथ पार्क हो सकेंगे। अगर पार्किंग का संचालन शुरू हुआ तो लोगों को सड़क पर जाम की समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकेगी। देश-विदेश से प्रकृति का आनंद लेने जिले में पहुंचने वाले पर्यटकों को दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन
बोले लोग
नगर में पार्किंग की पहले ही कमी है। ऐसे में हर दिन सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। अगर जल्द पार्किंग संचालित हो जाए तो माल रोड पर लोगों को जाम की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा। - मनोज सिंह पवार, जिलाध्यक्ष देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
लोगों को उम्मीद थी की माल रोड पर ही पार्किंग का निर्माण होने से उन्हें राहत पहुंचेगी। लेकिन लंबे समय से पार्किंग का संचालन नहीं हो सका है। इन हालातों में मजबूरी मेें लोगों को अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। - गिरीश धवन, अध्यक्ष, साईं निष्काम सेवा समिति अल्मोड़ा
कोट
- पार्किंग निगम की अपनी भूूमि पर ही बनी है। उम्मीद है कि कोर्ट का फैसला हमारे हक में ही आएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर पार्किंग को जल्द संचालित करने के प्रयास किए जाएंगे। - लक्ष्मण सिंह भंडारी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम अल्मोड़ा