फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents do not let union and constitute committee

अभिभावकों ने नहीं होने दिया संघ और समिति का गठन

Sun, 22 Jul 2018 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Sun, 22 Jul 2018 10:46 PM IST
विज्ञापन
Parents do not let union and constitute committee
प्रदर्शन करते अभिभावक। - फोटो : अमर उजाला

 जीआईसी जौरासी के अभिभावकों ने अभिभावक संघ और प्रबंध समिति के गठन के लिए बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया। इस दौरान नारेबाजी भी की गई। अभिभावकों का कहना है कि प्रधानाचार्य आरके वर्मा को बीईओ स्याल्दे के पद से मुक्त कर मूल विद्यालयय में भेजने, शिक्षकों के तमाम रिक्त पदों में नियुक्ति होने तक विद्यालय में किसी भी संगठन का गठन नहीं होने दिया जाएगा। मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 

विज्ञापन


आदर्श राजकीय इंटर कालेज जौरासी में प्रवक्ताओ के दस पद और एलटी के तीन पद रिक्त होने के साथ ही लिपिक और अनुसेवक का पद भी रिक्त है। इसके बावजूद प्रधानाचार्य आरके वर्मा किसी तरह शिक्षण कार्य को पटरी पर ले आए थे, लेकिन सात माह पूर्व उन्हें बीईओ स्याल्दे का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया। जिसके चलते विद्यालय संचालन में कठिनाई पैदा हो रही है। इसी कारण क्षेत्रीय अभिभावक लंबे समय से प्रधानाचार्य से बीईओ का चार्ज हटाकर उन्हें मूल विद्यालय भेजने की मांग को लेकर संघर्ष करते आ रहे हैं। अभिभावकों ने बताया कि मामले को समाधान पोर्टल में उठाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक गुहार लगाई, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


इसी से आहत लोगों ने अभिभावक संघ और प्रबंध समिति के गठन को बुलाई गई बैठक का बहिष्कार किया। इस दौरान शासन, प्रशासन और शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी करने वालों में अभिभावक संघ के पूर्व अध्यक्ष हंसादत्त शर्मा, पूर्व प्रबंध समिति अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, भूपाल बिष्ट, कुंदन पटवाल, कृपाल सिंह, नरेंद्र राणा, मोहन सिंह बिष्ट, चंदन सिंह, दलीप सिंह, भावना देवी, बसंती देवी, गजेंद्र सिंह, पूरन सिंह आदि कई अभिभावक शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed