फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Parents are the best teachers of children

माता-पिता ही बच्चों के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 04:26 PM IST
विज्ञापन
Parents are the best teachers of children
अल्मोड़ा। संकुल केंद्र सरस्वती शिशु मंदिर जीवनधाम में अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर अर्द्धवार्षिक परीक्षा का परिणाम भी घोषित किया गया। प्रधानाचार्य भैरव सिंह कार्की ने अभिभावकों से कहा कि घर पर बच्चों की स्वच्छता, खानपान पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बच्चों को योग प्राणायाम और खेल के लिए भी समय दें। माता-पिता ही शिशु के सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं। शिशुओं को मधुर वाणी में बोलना परिवार ही सिखाता है। उन्होंने वैज्ञानिक प्रो. जगदीश चंद्र बसु और सिखों के प्रथम गुरु गुरुरानाक देव की जयंती के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन

बचपन से ही महापुरुषों की जीवनी का अध्ययन करने के लिए बच्चों को प्रेरित करें। अभिभावकों ने ऑनलाइन शिक्षण पर सुझाव रखे। पिंकी बिष्ट ने कहा कि कोविड-19 काल में स्कूल द्वारा शिक्षण कार्य प्रंशनीय है। अभिभावकों को स्कूल को लगातार सहयोग करना चाहिए। गोष्ठी में हरीश मेहता, राजेश लोहनी, पूनम जोशी, जानकी ठाकुर ने भी विचार रखे। इस अवसर पर महेश जोशी, विनोद जोशी, संजय जोशी, ओम प्रकाश, विशन बिष्ट, नवीन जोशी आदि अभिभावक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed