{"_id":"5ce4db148b66086ed7f63e60416308cf","slug":"panerganv-stalled-power-in-five-months-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पनेरगांव में पांच माह से बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पनेरगांव में पांच माह से बिजली ठप
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Sun, 17 May 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल पनेरगांव में पांच माह से बिजली आपूर्ति ठप है। बताने के बावजूद स्कूल की बिजली बहाल नहीं हुई है। इस पर स्कूल प्रबंधन समिति ने रोष जताया है। रविवार को हुई समिति की बैठक में वक्ताओं ने स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति, बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने, बच्चों को छात्रवृत्ति दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
कहा कि 15 दिसंबर को हुई बर्फबारी से स्कूल में बिजली आपूर्ति ठप है। इस बारे में कई बार ऊर्जा निगम के इंजीनियरों, कर्मचारियों को बताया गया है। इसके बावजूद बिजली लाइन ठीक नहीं की जा रही है। इससे कंप्यूटर शिक्षा ठप पड़ी है। स्कूल में दो शिक्षक हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) लागू होने के बाद मानक के अनुरूप स्कूल में शिक्षक आदि सुविधाएं नहीं हैं। अध्यक्षता गोविंद राम, संचालन हेम चंद्र लोहनी ने किया। बैठक में नंदन राम, पनी राम, नारायण राम, रेनू वर्मा, मीरा, हेमा, बसंती, प्रेमा, योगेश साह, बृजमोहन साह, लोक प्रबंध विकास संस्था की दीप्ति भजोक, बसंती देवी, सरस्वती देवी, कांति, बसंती आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन