{"_id":"64fe04e62e042ce62d07a229","slug":"panali-drain-overflowed-three-thousand-passengers-stranded-almora-news-c-232-1-alm1001-2796-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: एनएच पर पनाली नाला उफनाया, तीन हजार यात्री फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: एनएच पर पनाली नाला उफनाया, तीन हजार यात्री फंसे
Sun, 10 Sep 2023 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
मोहान-मरचूला एनएच पर जान जोखिम में डालकर ट्रैक्टर से वाहनों को पार कराते लोग। संवाद
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने वाले प्रमुख एनएच मोहान-मरचूला पर पनाली नाला उफान पर आ गया, इसमें एक बाइक बह गई। संयोग से उसमें सवार तीन लोगों की जान बच गई। सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। यात्रियों में वाहनों में बैठकर बारिश रुकने का इंतजार करना पड़ा। कुछ वाहन चालकों ने खतरे के बीच उफनाए नाले को पार किया। हैरानी की बात ये है कि मौके पर पुलिस, प्रशासन का कोई अधिकारी नहीं पहुंच सका और यात्रियों की सुरक्षा की अनदेखी की गई।
रविवार को मरचूला-मोहान एनएच पर बारिश के बाद पनाली गधेरा उफान पर आ गया। इस दौरान सल्ट से काशीपुर जा रही एक बाइक इसमें बह गई। आसपास रुके यात्रियों ने किसी तरह बाइक सवार तीन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। पानी का तेज बहाव होने से सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहन और तीन हजार से अधिक यात्री फंसे रहे।
वाहनों की लंबी कतार लगने से कुमाऊं और गढ़वाल के यात्री व पर्यटक वाहनों में बैठकर भूखे-प्यासे नाले का उफान कम होने का इंतजार करते रहे। आठ घंटे बाद शाम करीब तीन बजे नाले का उफान कम होने पर आवाजाही शुरू हुई और यात्री अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
सल्ट के एसडीएम चंद्र शेखर का कहना है कि नाले के उफान पर आने की सूचना मिलते ही टीम को मौके पर भेजा गया। नाले का प्रवाह कम होने पर सुरक्षित तरीके से फंसे वाहनों और यात्रियों को निकाला गया। नाले में सुरक्षा के लिए टीम तैनात की गई है।
50 रुपये के लालच में लोगों की जान खतरे में डालकर ट्रैक्टर से नाला पार कराया
मौलेखाल। पनाली नाले के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही, जिसका फायदा ट्रैक्टर चालक ने जमकर उठाया। ट्रैक्टर के जरिए कुछ वाहनों को पार कराया गया। जब कुछ जागरूक लोगों ने ट्रैक्टर चालक से यात्रियों की सुरक्षा की गारंटी लेने को कहा तो वह वहां से गायब हो गया। इसके बाद वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही, जिससे यात्री खासे परेशान रहे।
पनाली नाले से महज 300 मीटर दूर है पुलिस चौकी
मौलेखाल। मोहान-मरचूला एनएच पर पनाली नाले से महज 300 मीटर दूर पुलिस चौकी स्थापित है। सुबह यहां एक बाइक बह गई और पूरे दिन यात्री फंसे रहे। वहीं ट्रैक्टर के जरिए पैसा लेकर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा कर वाहनों को पार कराने का खेल चलता रहा। लेकिन महज कुछ दूर ही पुलिस नहीं पहुंच सकी। ऐसे में मानसून काल में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कई तरह के सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
तीन साल पूर्व बही थी कार, दो शिक्षकों की हुई थी मौत
मौलेखाल। मोहान-मरचूला एनएच पर पनाली नाले में तीन साल पूर्व एक कार बहने से दो शिक्षकों की मौत हुई थी। दोनों शिक्षक कार से अपने कार्यस्थल से घर लौट रहे थे। लेकिन उफनाए नाले में उनकी कार बह गई, जिसमें उन्हें काल का ग्रास बनना पड़ा। इसके बाद भी यहां दुर्घटनाएं होती रहीं हैं। बीते दो दिनों से जारी बारिश के बाद फिर से नाला उफान पर है। इसके बाद भी यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं जो सरकारी मशीनरी की कार्यशैली पर बड़ा प्रश्नचिन्ह है।