{"_id":"61253d908ebc3e7a004ec521","slug":"paisiya-gadkot-road-closed-almora-news-hld435603677","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगह मलबा आने से पैसिया-गड़कोट सड़क अवरुद्ध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई जगह मलबा आने से पैसिया-गड़कोट सड़क अवरुद्ध
विज्ञापन
भूस्खलन के कारण पत्थर गिरने से टूटा देवी मंदिर गेठिया का लेंटर। (विज्ञप्ति)
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलेखाल (अल्मोड़ा)। सल्ट तहसील क्षेत्र में मंगलवार सुबह काफी बारिश हुई। बारिश होने पर पहाड़ी से भूस्खलन होने से पैसिया गड़कोट मार्ग पर कई जगह मलबा आ गया। इससे यह सड़क अवरुद्ध हो गई। वहीं पहाड़ी से बोल्टर गिरने से प्राथमिक स्कूल गेठिया के भवन की दीवार और देवी मंदिर को भी क्षति पहुंची है। संयोग से उस वक्त वहां पर कोई नहीं था।
सुबह छह से सात बजे तक क्षेत्र में काफी तेज बारिश हुई। बारिश से पैसिया-गड़कोट मार्ग में पैसिया से गेठिया तक करीब दो किमी हिस्से में कई स्थानों पर भूस्खलन होने से यह मार्ग यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। पीएमजीएसवाई के तहत बने 10 किमी लंबे इस मार्ग से वाहनों की आवाजाही बंद है। इस कारण गड़कोट तल्ला, गड़कोट मल्ला और गेठिया के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश से गेठिया में पहाड़ी से भूस्खलन होने से गेठिया में पहाड़ी काफी मात्रा में सड़क पर मलबा आ गया। इस स्थान पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से बड़ा बोल्डर लुढ़ककर प्राथमिक स्कूल गेठिया में पहुंच गया। बोल्डर के गिरने से स्कूल भवन की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
वहीं स्कूल के पास स्थित देवी मंदिर के लेंटर को भी क्षति पहुंची है। बोल्डर गिरने के समय इस स्थान पर कोई नहीं था अन्यथा नुकसान पहुंच सकता था। इधर गेठिया के प्रधान दीपक सिंह ने बताया कि क्षेत्र में भूस्खलन से हुए नुकसान की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।