फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   paid tribute to the martyrs

सेना दिवस पर अमर वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
paid tribute to the martyrs
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते सैन्य अधिकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। सेना दिवस पर यहां कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र में देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक पर 99 पर्वतीय ब्रिगेड के कमांडर ब्रिगेडियर विजय काला ने शहीदों को पुष्प चक्र अर्पित किए और शहीदों के बलिदान को याद किया। इस दौरान वहां कई सेवारत और पूर्व सैन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

ब्रिगेडियर विजय काला ने कहा कि 15 जनवरी को हर साल पूरे भारत में सैन्य दिवस मनाया जाता है। देश की आन-बान और शान की खातिर सर्वोच्च बलिदान देने वाले जांबाजों को श्रद्धांजलि और सलामी दी जाती है। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से सभी को सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वीर सैनिक सीमाओं पर ही नहीं वरन आपदा सहित तमाम अन्य विपदाओं में भी अहम भूमिका निभाते हैं। इस दौरान पूर्व सैनिकों, पूर्व सैन्य अधिकारियों, सेवारत अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों की शहादत को नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed