फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Oxygen cylinder delivered to patient's home

बरेली से ऑक्सीजन सिलेंडर मंगवाकर पुलिस ने रोगी के घर पहुंचवाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Oxygen cylinder delivered to patient's home
अल्मोड़ा निवासी रोगी के परिजन को ऑक्सीजन सिलेंडर देते एसएसपी पीएन मीणा। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा की मुहिम ‘उम्मीद’ लोगों के लिए जीवन रक्षक का काम कर रही है। एसएसपी की मुहिम से रोगियों को विभिन्न जीवनरक्षक दवा महानगरों से मंगवाकर जिले में ही उपलब्ध कराई जा रही है। इस बार पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी रोगी का ऑक्सीजन सिलिंडर बरेली से मंगवाकर घर पहुंचाया। सिलिंडर के लिए रोगी के परिजन कई दिनों से परेशानियों का सामना कर रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी के निर्देश पर चल रही मुहिम से जिले के विभिन्न हिस्सों से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से जरूरी दवा उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं। जिसके तहत पुलिस लोगों को समय पर दवा उपलब्ध करा रही है। श्वास संबंधी रोगी प्रकाश चंद्र को ऑक्सीजन की बहुत अधिक जरूरत रहती हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन में ऑक्सीजन सिलिंडर समाप्त होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर उनके पुत्र पंकज तिवारी पिता के ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाने में पूरी तरह असफल रहे। इस दौरान उन्हें समाचार पत्रों और अल्मोड़ा पुलिस के फेसबुक पेज के माध्यम से एसएसपी की मुहिम की जानकारी मिली। पंकज ने शीघ्र ही एसएसपी को कॉल कर समस्या से अवगत कराया। जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने बरेली से ऑक्सीजन सिलिंडर मंगवाकर उनके घर खोल्टा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed