फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   other shops Will not open

अल्मोड़ा में नहीं मिली सभी दुकानें खोलने की अनुमति

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
other shops Will not open
अल्मोड़ा। प्रदेश सरकार ने कोरोना मुक्त जिलों में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दुकानें खोलने का फैसला किया है लेकिन फिलहाल अल्मोड़ा जिला प्रशासन ने रोज की तरह केवल जरूरी चीजों की दुकानें खोलने की ही अनुमति दी है। हालांकि दुकानें खोलने का समय शाम छह बजे तक कर दिया गया है। बता दें कि प्रदेश सरकार ने कोरोना मुक्त 09 पहाड़ी जिलों में रविवार से शराब, सैलून आदि को छोड़कर अन्य सभी दुकानें खोलने का निर्णय लिया है, लेकिन साथ ही इसके लिए सभी जिला प्रशासन अपने स्तर से अलग से भी आदेश करेंगे। जिला प्रशासन स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक इसमें बदलाव भी कर सकते हैं। अल्मोड़ा के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बताया कि फिलहाल जरूरी चीजों की दुकानों को सुबह सात से शाम छह बजे तक खोलने की अनुमति दी गई है। जबकि ग्रामीण इलाकों में आबादी और कस्बों को छोड़कर एकल वाले स्थानों पर ही दुकानें खोलने की अनुमति दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed