{"_id":"5ae358884f1c1b3a0b8b6e04","slug":"order-to-stop-mayday-salary-of-sayede-s-bdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्याल्दे के बीडीओ का मई का वेतन रोकने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्याल्दे के बीडीओ का मई का वेतन रोकने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Fri, 27 Apr 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने मनरेगा योजना में संतोषजनक कार्य नहीं करने पर ब्लॉक स्याल्दे के बीडीओ पुरुषोत्तम शर्मा का मई का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
सीडीओ ने बताया कि बीडीओ ने वर्ष 2016-17 और 2017-18 के अपूर्ण कार्यों को पूर्ण नहीं किया गया है। इसके चलते बीडीओ का मई का वेतन अगले आदेशों तक रोक दिया गया है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के कार्यों के लक्ष्य समय से पूरे कर लें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि मनरेगा के कार्यों में लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगी। वह स्वयं प्रत्येक ब्लॉक में जाकर मनरेगा के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। उन्होंने विशेषकर सूअर रोधी दीवार बनाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन