फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Opposed to the privatization of toll collection

टोल टैक्स वसूली के निजीकरण का होगा विरोध

Wed, 11 Mar 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा) Updated Wed, 11 Mar 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Opposed to the privatization of toll collection

विज्ञापन

छावनी परिषद में टोल टैक्स वसूली प्रक्रिया को फिर से निजी हाथों में देने की चर्चा है। इससे नाराज चालकों का कहना है कि निजी माध्यम से मनमाना टैक्स वसूलने की आशंका है। यूनियन शिष्टमंडल ने बुधवार को सभासदों के साथ यहां कैंट बोर्ड के सीईओ से मुलाकात कर सार्थक कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने स्थानीय टैक्सी वाहन चालकों से दिन में केवल एक बार टोल वसूलने की गुहार भी लगाई।


टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष शंकर ठाकुर ने कहा कि 2002 में छावनी परिषद ने टोल टैक्स वसूलने की प्रक्रिया का निजीकरण किया था, तब ठेकेदार ने कई बैरियरों पर पैदल चलने वालों से भी टोल वसूला था। वाहन चालकों से मनमाने रेट वसूले जा रहे थे। विरोध के बाद छावनी परिषद ने इस प्रक्रिया को अपने हाथों में ले लिया, लेकिन अब फिर से यह व्यवस्था निजी हाथों में देने की बातें चल रही हैं, जिस कारण स्थानीय टैक्सी वाहन चालक आशंकित हैं। पदाधिकारियों ने कहा कि छावनी परिषद स्थानीय वाहन चालकों से नगर में प्रवेश के लिए बार बार टोल टैक्स वसूल रही है। नगर में प्रवेश करने पर टाटा सूमो वाहन से एक बार में 30 रुपए, अल्टो वाहनों से 20 रुपए टोल वसूला जाता है। यदि दिन में तीन चक्कर भी लगे तो हर बार टोल देना पड़ रहा है। जिससे चालकों के सम्मुख भारी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि फरवरी माह में कैंट ने दिन में केवल एक बार टोल लेने की प्रक्रिया अपनाई,  लेकिन अब फिर से पुरानी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शिष्टमंडल में सचिव देवेंद्र तिवारी, नरेंद्र सिंह, आनंद सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed