{"_id":"68f9136b7a4dc4efc10cb0bd","slug":"opd-closed-patients-flocked-to-the-emergency-almora-news-c-231-1-shld1005-119459-2025-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी में उमड़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ओपीडी बंद, इमरजेंसी में उमड़े मरीज
Wed, 22 Oct 2025 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Wed, 22 Oct 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के जिला अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक।
बागेश्वर। जिला अस्पताल में अवकाश के चलते ओपीडी बंद रही तो इमरजेंसी में जांच कराने के लिए मरीज उमड़ पड़े। दोपहर तक 120 मरीजों की जांच की गई। अधिकतर मरीज मौसमी बीमारी और पेट संबंधी परेशानी लेकर पहुंचे थे। चिकित्सकों ने लोगों को त्योहार के दौरान खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
दिवाली पर्व पर जमकर मिठाइयां खरीदी और खाई जाती है। कई बार लोग त्योहार के चलते खानपान को लेकर किए जा रहे परहेज की भी अनदेखी करते हैं।
हर साल त्योहार के बाद अस्पताल में खानपान से हुई बीमारी के मरीज जांच कराने पहुंचते हैं। आतिशबाजी के दौरान उठने वाले धुएं से प्रभावित लोग भी अस्पताल में आते हैं। बुधवार को ओपीडी अवकाश के चलते बंद रही तो इमरजेंसी में लोगों ने जांच कराई।
अमूमन अवकाश के दिन 40 से 50 मरीज ही आपातकालीन कक्ष में पहुंचते थे। त्योहार के चलते आंकड़ा बढ़ा। प्रभारी सीएमएस डॉ. डीपी शुक्ला ने बताया कि चिकित्सकों ने ओपीडी की तरह ही मरीजों की जांच की। अवकाश के दिन इमरजेंसी कक्ष में ही लोगों को ओपीडी वाली सुविधा देने का प्रयास किया जाता है।