फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only two employees for 17 thousand account holders

17 हजार खाताधारकों के लिए मात्र दो कर्मचारी

Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Tue, 01 May 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
Only two employees for 17 thousand account holders
धौलछीना एसबीआई में लगी ग्राहकों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला

 भारतीय स्टेट बैंक धौलछीना शाखा में कर्मचारियों की कमी से ग्राहक खासे परेशान हैं।  एसबीआई शाखा में मात्र दो कर्मचारी हैं। कर्मचारी कम होने से बैंक पहुंचने वाले ग्राहकों को घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।  क्षेत्रवासियों ने शाखा प्रबंधक से बैंक मेें शीघ्र कर्मचारियों की नियुक्ति करने की मांग की है। 

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक की धौलछीना शाखा में वर्तमान में शाखा प्रबंधक के अलावा एक कैशियर तैनात है। स्टाफ की कमी के चलते ग्रामीणों को हर रोज अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।  जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। क्षेत्र में लगा एकमात्र एटीएम भी पिछले डेढ़ साल से बंद पड़ा है। बैंक की लिमिट मात्र 10 लाख होने से कई बार कैश की कमी के कारण भी ग्राहकों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन


विकासखंड के 30 ग्राम पंचायतों के एकमात्र बैंक  एसबीआई धौलछीना शाखा में लगभग 17 हजार खाताधारक हैं। शाखा प्रबंधक और कैशियर पर ही बैंक के सारे काम निपटाने की जिम्मेदारी है। लेनदेन के लिए एक ही काउंटर होने से निकासी करने वाले और जमा करने वाले उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें आ रही हैं। पेंशन धारक और वेतन भोगी भी इसी बैंक से लेनदेन करते हैं। दूरदराज से आने वाले  ग्रामीण उपभोक्ताओं को कई बार दो-दो दिन बैंक के चक्कर लगाने पड़ते हैं। कार्य की अधिकता के कारण शाखा प्रबंधक को रात 10 बजे तक बैठ कर बैंक के काम निपटाने पड़ रहे हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष दरबान सिंह रावत समेत क्षेत्रवासियों ने बैंक में कर्मचारियों की जल्द नियुक्ति की मांग की है। इधर  शाखा प्रबंधक विजय गुप्ता ने बताया कि एटीएम को इस माह सुचारू कर दिया जाएगा। कर्मचारियों की कमी के लिए उच्चाधिकारियों को लिखा गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed