फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   only through hard work does the destination come: ekta

कठिन परिश्रम से ही मिलती है मंजिल: एकता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
only through hard work does the destination come:   ekta
आर्य कन्या इंटर कालेज अल्मोड़ा में छात्राओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। साईं निष्काम सेवा समिति की ओर से आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट ने छात्राओं को स्वेटरें बांटीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एकता बिष्ट ने कहा कि कठिन परिश्रम से ही मंजिल मिलती है। उन्होंने छात्राओं से पढ़ाई के साथ ही खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने को कहा। एकता बिष्ट को अपने मध्य पाकर छात्राएं खुश नजर आईं। छात्राओं ने एकता के आटोग्राफ लिए और उनके साथ सेल्फी भी खींची।
विज्ञापन

साईं निष्काम सेवा समिति के अध्यक्ष गिरीश धवन ने बताया कि समिति हर वर्ष सरकारी स्कूलों के बच्चों को सामग्री वितरित करती है। इस बार आर्य कन्या इंटर कॉलेज की 70 छात्राओं को स्वेटरें दी गई हैं। इससे पहले छात्राओं ने वंदना और स्वागत गीत की प्रस्तुति दी। प्रधानाचार्या पंकज लता साह ने मुख्य अतिथि एकता बिष्ट का स्वागत कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर समिति के सचिव मनोज सनवाल, प्रकाश रावत, विजय बिष्ट, संजीव गुप्ता, अभय साह, मनीष जोशी, शिक्षिका दीप्ति साह, नीलम वर्मा, किरन पांडे, किरन जंगपांगी, सीमा कर्नाटक, निर्मला रावत, दीपा राना, सुमन ररावत, मनीषा भट्ट, सरोज बिष्ट, संगीता जोशी, चंपा साह, नमिता साह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed