फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Only 50 doctors of 50,000 population were fractured

50 हजार की आबादी की नब्ज टटोल रहे मात्र चार डॉक्टर

Sat, 21 Apr 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो  मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Sat, 21 Apr 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Only 50 doctors of 50,000 population were fractured
consult doctor

उत्तराखंड बनने के  बाद 17 सालों में प्रदेश में कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन किसी ने भी पहाड़ के दुर्गम क्षेत्रों में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाएं सुधारने के लिए काम नहीं किया। सल्ट विकासखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति काफी खराब है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हरि दत्त वैद्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।

विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत नौ पदों में से पांच पद खाली हैं। इसके अलावा अन्य कर्मचारियों के नौ पद रिक्त हैं। अस्पताल में एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी आदि सुविधाएं नहीं हैं। सुविधाएं नहीं होने के कारण क्षेत्र के लोगों को 60 से 120 किमी दूर रामनगर के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। इस कारण 50 हजार से अधिक  की आबादी परेशान है।  
विज्ञापन


स्वास्थ्य केंद्र देवायल में डॉक्टरों के नौ पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में प्रभारी चिकित्साधिकारी, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग विशेषज्ञ, आंख, कान, गला रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ के पद खाली हैं। इसके अलावा लैब तकनीशियन,  एएनएम, सुपरवाइजर, चालक, एक्सरे तकनीशियन, वार्ड ब्वाय के दो, सफाई कर्मी के दो पद काफी लंबे समय से खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अस्पताल का 2009 में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उच्चीकरण किया गया। अस्पताल में दस बेड की सुविधाएं हैं। दूरस्थ इलाके में स्थित इस अस्पताल में एक्स रे, अल्ट्रासाउंड, पैथोलॉजी जैसी सामान्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं है। महिला और बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नहीं होने के कारण प्रसव पीड़ित महिलाओं को हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है। कई बार महिलाओं की जान पर बन आती है।  

अस्पताल में डॉक्टरों की भारी कमी के कारण झिमार, पैसिया, कालीगांव, जालीखान, मौलेखाल, भ्याड़ी, शशिखाल, मुनड़ा, कटरिया, पितना, दाडिमी, चांच, झरगांव, फला, तलाड़, सदरखोला, घसकोट, खुमाड, औलेख समेत आसपास के तमाम गांवों से काफी संख्या में प्रतिदिन रोगी आते हैं लेकिन डॉक्टरों और उपकरणों की कमी के कारण उन्हें पर्याप्त उपचार नहीं मिल पता है।

स्थिति यह है कि मामूली घटना होने पर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। इस कारण 50 हजार से अधिक की आबादी को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अस्पताल के उच्चीकरण के बाद क्षेत्रीय लोगों को अस्पताल में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद थी लेकिन स्थिति में सुधार नहीं आया है। 


सीएचसी में पानी की व्यवस्था तक नहीं है 

करोड़ों रुपये खर्च कर 2011 में अस्पताल का आलीशान भवन बनाया गया। स्थिति यह है कि अस्पताल में पानी की कोई व्यवस्था तक नहीं है। पानी नहीं होने के कारण अस्पताल स्टाफ और रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed