{"_id":"69eba89326f4776941038699","slug":"online-tests-test-students-skills-almora-news-c-232-1-alm1002-142567-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: ऑनलाइन टेस्ट से परखा विद्यार्थियों का कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: ऑनलाइन टेस्ट से परखा विद्यार्थियों का कौशल
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर के युवाओं के सपनों को उड़ान देने के लिए यहां स्थापित उद्यमिता एवं कौशल विकास केंद्र में एक दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को कौशल को परखने के लिए उनका ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
देवभूमि उद्यमिता संस्थान के प्रदेश प्रोजेक्ट ऑफिसर महेंद्र सिंह रौतेला ने विद्यार्थियों को आधुनिक दौर में स्वरोजगार के अवसरों, स्टार्टअप और नवाचार की संभावनाओं के बारे में जागरूक किया। इस दौरान विद्यार्थियों के कौशल जांचने को ऑनलाइन टेस्ट लिया गया। इससे विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। वहां परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, केंद्र समन्वयक डॉ. विजय वल्लभ, डॉ. रविंद्रनाथ पाठक, डॉ. विजेता सत्याल, डॉ. गिरीश अधिकारी, दीपक नेगी आदि मौजूद रहे।