{"_id":"5f85a6ef8ebc3e9b81349249","slug":"one-way-traffic-system-will-be-implemented-from-today-on-mall-road-almora-news-hld400352824","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा माल रोड में आज से होगी वन-वे यातायात व्यवस्था लागू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा माल रोड में आज से होगी वन-वे यातायात व्यवस्था लागू
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पिछले कुछ दिनों से वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण माल रोड पर बार-बार जाम की समस्या खड़ी होने के बाद एसएसपी ने बुधवार से माल रोड में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में कोई भी चौपहिया वाहन लक्ष्मेश्वर से शिखर की तरफ प्रवेश नहीं करेगा। वहीं एलआर शाह रोड पर शिखर से एनटीडी की ओर पहले की तरह सुबह आठ से शाम आठ बजे तक वन-वे व्यवस्था रहेगी। इस अवधि पर कोई भी चौपहिया वाहन प्रवेश नहीं करेगा। रविवार के दिन मालरोड पर वन-वे व्यवस्था लागू नहीं होगी।
इससे पहले देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा से मुलाकात करके माल रोड में यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की थी। उन्होंने एसएसपी को बताया कि माल रोड पर जाम लगने से लोगों को भारी दिक्कतें हो रही हैं। दोपहिया वाहन चालक वाहनों को सड़क में जहां-तहां खड़ा कर रहे हैं।
शिखर तिराहे से जाखनदेवी मंदिर, एनटीडी मार्ग, केमू स्टेशन तक सड़क किनारे दोपहिया वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं। भैरव मंदिर से आगे जाखनदेवी की तरफ कई चौपहिया वाहन भी सड़के के किनारे जहां-तहां खड़े रहते हैं जिससे अव्यवस्था बढ़ती जा रही है। ज्ञापन देने वालों में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज वर्मा, महासचिव यूसुफ तिवारी, नगर अध्यक्ष दीपेश जोशी, उपाध्यक्ष गणेश जोशी, दिनेश जोशी, स्नेहा चौहान, महासचिव राम प्रकाश निरंकारी, उपसचिव मो. निशाद, कमल सनवाल, कोषाध्यक्ष करन पांडे आदि शामिल थे।