फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   One laborer killed, another injured after falling granite stone

ग्रेनाइट पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत दूसरा घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
One laborer killed, another injured after falling granite stone
जिला अस्पताल अल्मोड़ा में देर रात पहुंचे घायल से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। देर रात अल्मोड़ा के विकास भवन के निकट बन रहे कलेक्ट्रेट भवन में निर्माण के लिए लाए जा रहे ग्रेनाइट पत्थर दो मजदूरों के ऊपर गिर गए। भारी पत्थर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई।
विज्ञापन

दूसरे को जिला अस्पताल लाया गया जहां उसे भर्ती कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक विकासभवन में कलेक्ट्रेट भवन निर्माण के लिए शनिवार की रात हल्द्वानी से ग्रेनाइट पत्थर लाए जा रहे थे। कुछ मजदूर ट्रक से पत्थर उतार रहे थे। इस दौरान ट्रक से पत्थर भरभराकर गिर गए। दो मजदूर पत्थर के नीचे दब गए।
विज्ञापन

अन्य मजदूरों ने दोनों को पत्थरों के नीचे से निकाला। जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल अल्मोड़ा लेजाया गया। अस्पताल में तलाड़बाड़ी निवासी मजदूर जगदीश बिष्ट (40) पुत्र स्व. अमर सिंह की मौत हो गई। वहीं उसी का सगा भाई 38 वर्षीय संजय बिष्ट भी घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रक ढलान में खड़ा था, गलत तरीके से खड़े ट्रक की वजह से ग्रेनाइट गिर गए। इधर लोगों का आरोप है कि समय पर 108 भी नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed