{"_id":"5ad8d0a54f1c1b042e8b45ff","slug":"one-killed-two-injured-in-recovery-van-ditch","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकवरी वैन खाई में गिरी एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकवरी वैन खाई में गिरी एक की मौत, दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Thu, 19 Apr 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खाई में गिरने रिकवरी वैन के परखचे उड़ गए।
- फोटो : अमर उजाला
अल्मोड़ा से सेराघाट की तरफ जा रही एक रिकवरी वैन चितई से कुछ दूर कालीधार पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बताया गया है कि तेज गति से जा रही वैन से चालक नियंत्रण खो बैठा। खाई में गिरने के दौरान सड़क के किनारे पैदल चल रहा एक व्यक्ति भी वैन की चपेट में आ गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। चालक-परिचालक घायल हो गए। परिचालक की हालत गंभीर बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी से अल्मोड़ा होकर सेराघाट की तरफ जा रही रिकवरी वैन संख्या यूपी 30एटी 3304 कालीधार के निकट 150 मीटर खाई में जा गिरी जिससे रिकवरी वैन के परखचे उड़ गए। बताया गया है कि उस वक्त सड़क से एक व्यक्ति पैदल जा रहा था। यह व्यक्ति भी वैन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके अलावा चालक मनोज चतुर्वेदी (43) पुत्र प्रेम नारायण चतुर्वेदी निवासी कृष्ण नगर लखनऊ और परिचालक कमलेश पलड़िया (45) पुत्र शंकर पलड़िया निवासी बरेली रोड हल्द्वानी घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त दन्यां से अल्मोड़ा की तरफ आ रहे दन्यां के थानाध्यक्ष अजय साह भी मौके पर पहुंच गए। साथ ही अल्मोड़ा से कोतवाल चंद्रमोहन सिंह और मुख्य अग्निशमन अधिकारी वंश बहादुर यादव, एनटीडी चौकी प्रभारी धीरेंद्र पंत, देूवेंद्र राणा आदि ने भी वहां पहुंचकर लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला और 108 एंबुलेंस से उन्हें बेस अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि परिचालक शंकर पलड़िया को गंभीर चोटें आई हैं। जबकि चालक की स्थिति ठीक बताई गई है। पुलिस के मुताबिक तेज गति में होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और वैन पैराफिट तोड़ते हुए खाई में जा गिरी।
विज्ञापन