फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   one Killed in a Accident

द्वाराहाट के नागार्जुन में कार दुर्घटनाग्रस्त चालक की मौत, चार घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
one Killed in a Accident
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। द्वाराहाट से नौबाड़ा की तरफ जा रही स्विफ्ट कार नागार्जुन के पास 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार चला रहे कार मालिक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। दो लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है, जबकि दो घायलों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार स्वामी चौड़ा निवासी 26 वर्षीय गिरीश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह रविवार देर शाम द्वाराहाट से चार अन्य लोगों को अपनी कार से नौबाड़ा जा रहे थे। नागार्जुन के पास कार 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर राजस्व पुलिस ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। चालक गिरीश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार गोविंद नाथ गोस्वामी ने बताया कि पटवारी कमल आर्य, कमल गुणवंत, आशुतोष लोहनी आदि ने लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला। घायलों में चौड़ा निवासी चंदन बिष्ट पुत्र बहादुर सिंह, सिलंग निवासी प्रकाश सिंह पुत्र रणजीत भाकुनी, धमेड़ा निवासी दीपक रावत पुत्र नंदन सिंह और चौड़ा निवासी गोपाल बिष्ट पुत्र हर सिंह बिष्ट को 108 एंबुलेंस के माध्यम से सीएचसी द्वाराहाट भेजा गया। दो घायलों का उपचार चल रहा है, जबकि दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed