{"_id":"686e5a8ec583d4dbbb0b0a6f","slug":"one-arrested-with-8-75-grams-of-smack-in-almora-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand News: अल्मोड़ा में 8.75 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand News: अल्मोड़ा में 8.75 ग्राम स्मैक के साथ एक गिरफ्तार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज
Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Wed, 09 Jul 2025 05:33 PM IST
सार
अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अल्मोड़ा पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को 8.75 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा- 8/21 एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक बेचने लाता है।
विज्ञापन
एनटीडी चौकी पुलिस और एसओजी टीम की हीराडुंगरी चौराहे के पास चेकिंग के दौरान एक युवक भागने लगा। पुलिस टीम ने पूछा तो उसने अपना नाम अक्षय सिंह (32) निवासी 52ए पूर्वी पोखरखाली हीराडुंगरी बताया। उसने बताया कि वह घूमने आया है। इस दौरान उसने जींस की जेब से एक पन्नी निकालकर बाहर फेंक दी। पुलिस टीम ने पन्नी को उठाकर देखा तो वह स्मैक निकली। उसने बताया कि वह हल्द्वानी से स्मैक लेकर आया है। यहां शाम को कुछ खरीदार आते हैं जिन्हें स्मैक बेचता है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर दिया। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन