{"_id":"596e44b84f1c1ba93d8b4573","slug":"one-arrested-with-225-grams-of-charas","type":"story","status":"publish","title_hn":"225 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
225 ग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jul 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
चरस के साथ पकड़ा गया आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
नशे के धंधेबाजों की धरपकड़ के लिए पुलिस का अभियान रंग ला रहा है। स्मैक का मामला पकड़े जाने के तीन दिन बाद पुलिस ने मंगलवार को एक आरोपी को 225 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी चरस को अल्मोड़ा नगर में सप्लाई करने ले जा रहा था।
विज्ञापन
पिछले काफी समय से नगर में छात्रों और युवाओं में चरस, स्मैक जैसे नशे की लत बढ़ रही है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से दूर करने के लिए एसएसपी पी रेणुकादेवी के निर्देश पर पुलिस ने धंधेबाजों की धरपकड़ को अभियान छेड़ रखा है। पुलिस की टीम ने अल्मोड़ा के निकट कसारदेवी रोड में बल्टा तिराहा पर आरोपी पवन सिंह निवासी अलई सुपियाल, बाड़ेछीना को 225 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अंबी राम आर्या के अलावा एसओजी टीम के दीपक खनका, दिनेश नगरकोटी, अशोक बुदियाल शामिल थे। इधर पुलिस को पता लगा है कि आसपास के ग्रामीण इलाकों से कई लोग नगर में चरस की सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस अब इन धंधेबाजों के बारे में गोपनीय रूप से पता लगाकर उन्हें दबोचने की रणनीति बना रही है। यह भी पता लगा है कि जल्द ही नारकोटिक्स ब्यूरो देहरादून की टीम भी जिले के कई इलाकों में छापेमारी करके भांग की खेती करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन