{"_id":"5b546b774f1c1b61508b4b24","slug":"on-the-third-day-in-the-district-the-wheels-of-kemu-buses-stayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीसरे दिन भी केमू बसों के पहिए थमे रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीसरे दिन भी केमू बसों के पहिए थमे रहे
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 22 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में कुमाऊं मोटर ओनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) की अनिश्चितकालीन हड़ताल तीसरे दिन भी जारी रही। रविवार को शहर के केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा रहा जबकि रोडवेज स्टेशन और टैक्सी स्टैंड में यात्री वाहनों का इंतजार करते हुए देखे गए। केमू की हड़ताल के कारण पहाड़ के दूरस्थ स्थानों को जाने वाले यात्री काफी परेशान रहे।
विज्ञापन
केमू स्टेशन अल्मोड़ा से प्रतिदिन पिथौरागढ़, बागेश्वर, गंगोलीहाट समेत कई स्थानों को 47 बसों का संचालन होता है। पिछले तीन दिनों से चल रही हड़ताल के कारण केमू को आर्थिक नुकसान हो रहा है। केमू की बसों का किराया रोडवेज की बसों की अपेक्षा काफी कम है। केमू की बस में अल्मोड़ा से हल्द्वानी का किराया 125 रुपये है जबकि रोडवेज का किराया 160 रुपये है। कम किराया होने के कारण अधिकांश लोग केमू की बसों में ही सफर करना पसंद करते हैं। हड़ताल के कारण डाक सेवा भी बाधित रही। ऑल इंडिया ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल का मिला-जुला असर रहा।
विज्ञापन