{"_id":"6b0497992178b7225e0c5241","slug":"the-police-raised-awareness-about-cybersecurity-and-traffic-rules-during-a-community-gathering-chaupal-almora-news-c-232-1-shld1002-151368-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पुलिस ने चौपाल में साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पुलिस ने चौपाल में साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों के प्रति किया जागरुक
Tue, 24 Nov 2026 01:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Nov 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा पुलिस ने छड़ौजा स्थित रामलीला मंच में चौपाल लगाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने ग्रामीणों को साइबर अपराध, यातायात नियमों, महिला सुरक्षा और नशा मुक्ति के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।
अभियान के दौरान थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने इन दिनों तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराध, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली ठगी और म्यूल बैंक खातों के दुरुपयोग के तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से अनजान कॉल, फर्जी लिंक और संदिग्ध एप से सावधान रहने तथा किसी के साथ भी ओटीपी या बैंक की गोपनीय जानकारी साझा न करने की अपील की। सड़क सुरक्षा पर जोर देते हुए पुलिस टीम ने बताया कि दोपहिया वाहन पर चालक के साथ पीछे बैठने वाली सहसवारी के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य है।