फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   On November 4th, hunger strikers will march to Dehradun for Operation Health.

Almora News: चार नवंबर को ऑपरेशन स्वास्थ्य के लिए देहरादून कूच करेंगे अनशनकारी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
On November 4th, hunger strikers will march to Dehradun for Operation Health.
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। स्वास्थ्य सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और चौखुटिया उपजिला चिकित्सालय की समस्याओं के स्थायी समाधान की मांग के लिए चल रहा ऑपरेशन स्वास्थ्य आंदोलन अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है। अनशनकारियों ने घोषणा की है कि आगामी चार नवंबर को देहरादून कूच करेंगे। आंदोलन के संयोजकों के अनुसार पद यात्रा पर निकले आंदोलनकारी देहरादून पहुंचेंगे और उनका समर्थन देने के लिए चौखुटिया क्षेत्र से भी सैकड़ों लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से आंदोलनकारी चौखुटिया में आमरण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन से कोई ठोस समाधान नहीं निकला। अनशनकारियों ने कहा कि सरकार की उदासीनता के कारण अब उन्हें राजधानी की ओर कूच करना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से होगा। इसमें क्षेत्रवासी, युवा और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे। आंदोलन के संयोजकों ने कहा कि हमारी मांगें जनता के स्वास्थ्य अधिकार से जुड़ी हैं, इसलिए यह आंदोलन सिर्फ चौखुटिया का नहीं बल्कि पूरे पर्वतीय क्षेत्र का आंदोलन है। बताया गया है कि प्रशासन को कूच की जानकारी पहले ही दे दी गई है। देहरादून पहुंचकर आंदोलनकारी मुख्यमंत्री निवास के समक्ष धरना देने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन

-------------
आंदोलन में बैठे रहे लोग
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। चौखुटिया में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने की मांग के लिए संदीप किरौला और पवन मेहरा आंदोलन में बैठे रहे। उन्होंने कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चौखुटिया के लोग अपने मूल अधिकार के लिए लड़ रहे हैं। सरकार को उनकी मांग पूरी करनी ही होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
टिहरी गढ़वाल के बौंडियाल पहुंची पदयात्रा
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को ठीक करने की मांग के लिए चौखुटिया से निकली पदयात्रा टिहरी गढ़वाल के बौंडियाल पहुंच चुकी है। पदयात्रा को लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है। मुख्य आंदोलनकारी भुवन कठायत का कहना है कि सरकार को पहाड़ की समस्या का समाधान करना ही होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed