फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Old School Building in Almora

Almora: स्कूल में शिक्षक न भवन की हालत सही, बदहाल स्थिति में बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा असर

Wed, 02 Nov 2022 04:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा।
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा। Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Wed, 02 Nov 2022 04:49 PM IST
सार

अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का भवन जर्जर हालत में है। वर्ष 1941 में संचालित इस स्कूल में वर्तमान में 200 विद्यार्थी जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। स्कूल में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी भाषा, कला, संगीत, सामान्य भाषा विषय के प्रवक्ताओं के पद भी लंबे समय से खाली हैं।

विज्ञापन
Old School Building in Almora
अल्मोड़ा के अल्मोड़ा इंटर कॉलेज स्कूल भवन की सीढ़ियों पर पड़ी दरारें।संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

जिले के अशासकीय विद्यालयों में भी शिक्षा व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। जिले के 33 अशासकीय स्कूलों में शिक्षकों के कई पद लंबे समय से खाली हैं। विद्यालयों में गणित, विज्ञान, अंग्रेजी आदि महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षक न होने के कारण छात्रों के पठन-पाठन पर विपरीत असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जिले में 33 अशासकीय इंटर में से एक अल्मोड़ा इंटर कॉलेज का भवन जर्जर हालत में है। वर्ष 1941 में संचालित इस स्कूल में वर्तमान में 200 विद्यार्थी जर्जर स्कूल भवन में पढ़ने के लिए मजबूर हैं। स्कूल में विज्ञान, गणित, अंग्रेजी, हिंदी भाषा, कला, संगीत, सामान्य भाषा विषय के प्रवक्ताओं के पद भी लंबे समय से खाली हैं। इससे इस विषय पर छात्रों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


अल्मोड़ा इंटर कॉलेज (एआईसी) स्कूल का भवन और प्रांगण के कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय भवन को खतरा हो गया है। ऐसी स्थिति मेें भी विद्यार्थी स्कूल तो आ रहे हैं लेकिन शिक्षक न होने से पढ़ाई प्रभावित हो रही है। स्कूल में एलटी प्रवक्ताओं के 11 पद स्वीकृत हैं जिनमें से सात पद खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Dehradun News: आयुष्मान योजना से तीन अस्पतालों को किया बाहर, पात्र लाभार्थियों को सेवा न देने पर की कार्रवाई

वहां कार्यरत शिक्षकों का कहना है कि कोर्स को समय पर पूरा करना चुनौती बन रहा है। स्कूल में कई होटलों और बाजार का गंदा पानी आ रहा है। इससे स्कूल भवन को नुकसान हो रहा है। आपदा के समय क्षतिग्रस्त स्कूल भवन का निर्माण कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। इससे स्कूल में आने वाले छात्रों और शिक्षकों को खतरा बना है। - विजय रावत प्रधानाचार्य, अल्मोड़ा इंटर कॉलेज।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed