{"_id":"5fd8f4bd8ebc3e3f7e5d3794","slug":"offline-classes-could-not-start-in-ssj-campus-almora-news-hld407473629","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसजे परिसर में शुरू नहीं हो पाई ऑफलाइन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसजे परिसर में शुरू नहीं हो पाई ऑफलाइन कक्षाएं
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसओपी जारी होने के बाद नौ माह बाद भी एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में मंगलवार को ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू नहीं हो पाया। परिसर में कक्षाओं के संचालन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। संक्रमण से निटपने के साथ ही सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद गाइडलाइन के अनुसार जल्द ही परिसर में ऑफलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।
मंगलवार को एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में कोरोना के बीच ऑफलाइन कक्षाओं के संचालन को लेकर विभिन्न तैयारियां की गईं। परिसर में बैरिकेडिंग का कार्य शुरू हुआ। प्रॉक्टर प्रो. अनिल कुमार यादव ने बताया कि परिसर में कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए छात्रों को एकमात्र गेट से ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी।
मुख्य द्वार में सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जाएगी।परिसर में पूरा दिन बैरिकेडिंग करने का कार्य किया गया। बुधवार को संकायाध्यक्षों और विभागाध्यक्षकों बीच भी कक्षाओं के संचालन को लेकर बैठक रखी गई है। इस बीच छात्रों के रोस्टर तैयार किए जाएंगे। जिसके बाद कक्षाओं का संचालन शुरू होगा।