{"_id":"65aaaed9c552f084310c95d8","slug":"officers-surrounded-to-demand-five-months-salary-almora-news-c-232-1-alm1002-7352-2024-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: पांच माह के वेतन की मांग के लिए अधिकारियों को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: पांच माह के वेतन की मांग के लिए अधिकारियों को घेरा
Fri, 19 Jan 2024 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 19 Jan 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
जीआईसी हवालबाग में आयोजित प्रतियोगिता में मौजूद प्रतिभागी और अन्य । संवाद
अल्मोड़ा। पांच महीने से वेतन न मिलने से नाराज बीएसएनएल के आउटसोर्स कर्मियों ने प्रदर्शन करते हुए उपमहाप्रबंधक प्रचालन एनके सागर और एसएन रावत का घेराव किया। उन्होंने आउटसोर्स कंपनी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि वेतन नहीं मिलने से उन पर आर्थिक संकट पैदा हो गया है। ऐसे में कई कर्मी मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।
शुक्रवार को बीएसएनएल कार्यालय पहुंचे कर्मचारियों ने अधिकारियों का घेराव करते हुए कहा कि उन्हें अगस्त 2023 से वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 से 60 कर्मचारियों का पीएफ भी जमा नहीं किया जा रहा है और उनके वेतन से कटौती की जा रही है। कर्मियों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज और पूर्व राज्य मंत्री एके सिंकदर पवार भी मौके पर पहुंचे। वहां पर जगत सिंह बिष्ट, गोपाल सिंह बिष्ट, प्रकाश चंद्र उपाध्याय, राकेश लोहनी, गीता मेर, तनुजा, लोकेश कुमार आदि थे।