फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Officers are busy preparing for the recruitment rally

रानीखेत में सैन्य भर्ती रैली को लेकर संयुक्त मजिस्ट्रेट ने ली बैठक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Officers are busy preparing for the recruitment rally
भर्ती की व्यवस्थाओं को लेकर बैठक लेते संयुक्त मजिस्ट्रेट। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत में फरवरी में प्रस्तावित सेना की भर्ती रैली को लेकर प्रशासन और सैन्य अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। यह भर्ती यहां 10 मार्च तक होगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट नरेंद्र भंडारी ने शुक्रवार को सैन्य अधिकारियों, कैंट प्रशासन के साथ बैठक कर भर्ती की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने ने कहा कि बड़ी भर्ती रैली आयोजित होनी है। जिसमें कुमाऊं के सभी जिलों से सैकड़ों युवा भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि भर्ती के दौरान युवकों से ठगी के मामले प्रकाश में आते हैं। इसके लिए पुलिस को चौकन्ना रहना होगा। साथ ही भर्ती युवाओं के रहने, खाने की व्यवस्था पर भी विस्तार से चर्चा हुई। बताया कि यह भर्ती 26 फरवरी से 10 मार्च तक चलेगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने वाहन चालकों को भर्ती युवाओं किसी भी कीमत पर अधिक किराया न वसूलने देने की हिदायत भी दी। कैंट प्रशासन से उन्होंने युवाओं के लिए शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध कराने, होटलों में रहने खाने की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। बैठक में सेना से कर्नल डीएस चिकारा, एआरएम रोडवेज देशराज अंबेडकर, राजकीय अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. केके पांडे, कैंट के स्वच्छता निरीक्षक एपी सिंह, कोतवाल हरेंद्र सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed