{"_id":"c6ccf9cf1be20f66591003f81021f2e9","slug":"ofc-cuts-disrupted-internet-service-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवा बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओएफसी कटने से इंटरनेट सेवा बाधित
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
Updated Tue, 24 Mar 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सड़कों में असावधानी पूर्वक चल रहे निर्माण कार्यों के चलते बीएसएनएल की ओएफसी लाइन एक ही दिन में तीन स्थानों पर कट गई। जिससे अल्मोड़ा में सोमवार की शाम बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा बाधित हो गई जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सड़कों में चल रहे निर्माण कार्य के चलते बीएसएनएल की ओएफसी लाइन अल्मोड़ा, भीमताल के बीच, अल्मोड़ा-रानीखेत के बीच कट गई। इस कारण बीएसएनएल की इंटरनेट सेवा शाम करीब 4:45 बजे से बाधित हो गई। बीएसएनएल के इंजीनियरों ने इंटरनेट सेवा सुचारु करने के लिए लाइन को श्रीनगर गढ़वाल से जोड़ा लेकिन बाद में वहां की भी ओएफसी कट गई। बीएसएनएल के इंजीनियर देर शाम तक इंटरनेट सेवा को सुचारु करने के लिए प्रयास करते रहे। बीएसएनएल के एसडीई एलएम तिवारी ने बताया कि देर शाम काम चलाऊ तौर पर इंटरनेट सेवा काम करने लगी है।
विज्ञापन