{"_id":"58ced00d4f1c1be4431a1e07","slug":"number-of-vehicles-increased-no-new-parking-space","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की संख्या तो बढ़ी, नए पार्किंग स्थल नहीं बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की संख्या तो बढ़ी, नए पार्किंग स्थल नहीं बने
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Mar 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
सड़काें में ख्ाड़े वाहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। नगर में नए पार्किंग स्थलों का निर्माण आज तक शुरू नहीं हो पाया है। पार्किंग स्थल बनाने के लिए नगर में कुछ खाली जगहें चिन्हित की गई हैं, लेकिन इन्हें पार्किंग विकसित करने के लिए अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है। पार्किंग नहीं बनने से लोग अपने दुपहिया वाहनों को सड़क किनारे खड़ा रखने को मजबूर हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से पैदल चलने वालों को दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
शहर में दुपहिया और चौपहिया वाहनों की तादात हर साल लगातार बढ़ रही है। लेकिन इन वाहनों को खड़ा करने के लिए नगर में पार्किंग स्थलों का अभाव बना हुआ है। दुपहिया और चौपहिया वाहन जगह नहीं मिलने के कारण अक्सर माल रोड, एलआर साह रोड समेत विभिन्न सड़कों के किनारे वाहन खड़ा करने को मजबूर हो जाते हैं। इससे इन सड़कों पर अक्सर जाम लगता रहता है। जिससे आम लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती हैं। पैदल चलने वालों को सड़क पर चलना मुश्किल हो जाता है।
कई बार दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को सड़कों के दोनों किनारों पर लंबी लाइन लगाकर आड़े तिरछे खड़े कर देते हैं। लोगों का कहना है कि नए पार्किंग स्थल बन जाने से नगर की आधी समस्या दूर हो जाएगी। पूर्व में पालिका ने नगर में कुछ जगहों को पार्किंग के लिए चिन्हित किए गए थे। लेकिन नए पार्किंग स्थलों का अभी तक निर्माण नहीं हो सका है। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने बताया कि जिला योजना से पालिका को लिंक रोड में नया पार्किंग स्थल बनाने के लिए 15 लाख रुपए मिल चुके हैं। जिसे पालिका ने लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित कर दिया है। उम्मीद है कि इस पर जल्द कार्य शुरू हो जाएगा।