फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Nuisance over Vechicles

खनियां के बाद अब खिरखेत, खडगोली में चोरी की घटनाएं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Nuisance over Vechicles
वाहनों में तोड़फोड़ के खिलाफ प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते वाहन स्वामी और जनप्रतिनिधि? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े वाहनों से सामान, तेल चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। खनियां में कई वाहनों के टायर चोरी होने के बाद अब खिरखेत, खडगोली, वलना, पापड़ा, कारचुली आदि क्षेत्रों में चोरी तथा तोड़फोड़ की घटनाओं से लोगों में भारी आक्रोश है। वाहन स्वामियों ने कार्रवाई की मांग के लिए प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

खडगोली के बीडीसी सदस्य नीरज तिवारी ने बताया कि उनकी बाइक से बैटरी और तेल चुरा लिया गया। दीपक कुमार सहित तमाम लोगों के वाहन सड़क किनारे खड़े रहते हैं, उनके वाहनों के शीशे तोड़ उसमें से तमाम कीमती सामान चुरा लिया गया है। अधिकांश लोग वाहनों को सड़क किनारे ही खड़ा करते हैं। ऐसे में वाहन स्वामियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कहा कि राजस्व पुलिस के पास क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा है लेकिन चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल रेगुलर पुलिस को निर्देशित करने की मांग की गई है। वहां पर पूरन पाल सिंह रावत, नीरज भंडारी, शिवराज सिह बिष्ट, प्रधान राजेंद्र पंत, राजेश कुमार, भानु तिवारी, हिंदू युवा वाहिनी के अध्यक्ष किशन जलाल, प्रधान देवकी देवी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed