{"_id":"635eb13f0a4ed62f5e08aff4","slug":"nuisance-in-ranikhet-road-ranikhet-news-hld480409287","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने ठंडी सड़क पर पार्क वाहनों में तोड़फोड़ की, साइकिल चुराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अराजक तत्वों ने ठंडी सड़क पर पार्क वाहनों में तोड़फोड़ की, साइकिल चुराई
विज्ञापन
रानीखेत ठंडी सड़क पर सड़क किनारे खड़ी कार में की गई तोड़फोड़। संवाद
- फोटो : RANIKHET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर में अराजक तत्वों ने शनिवार की रात ठंडी सड़क पर किराने खड़े किए गए वाहनों में तोड़फोड़ कर दी। राजकीय अस्पताल परिसर से एक साइकिल चुरा ले गए। साइकिल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. केके पांडेय की पुत्री की थी, उन्होंने यहां शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली मोटर मार्ग पर बेकरी के समीप सड़क किनारे शाम को लोग वाहनों को पार्क करते हैं। यहां दो दर्जन से अधिक वाहन पार्क किए जाते हैं। शनिवार की देर रात किसी सिरफिरे व्यक्ति ने वाहनों में तोड़फोड़ कर दी, इसके बाद ठीक नीचे राजकीय अस्पताल परिसर में खड़ी एक साइकिल को चुरा लिया।
वाहन स्वामियों को रविवार सुबह इसका पता चला। पीड़ितों की तरफ से कोतवाली में लिखित शिकायत दी गई। इधर, कोतवाली पुलिस का कहना है कि साइकिल अस्पताल परिसर के पीछे बरामद हो गई है। बेकरी के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति वाहनों में पत्थर से तोड़फोड़ करता नजर आ रहा है लेकिन रात के अंधेरे में फुटेज साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।