फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   NSUI burns the effigy of SSJ Vice Chancellor

एनएसयूआई ने फूंका एसएसजे के कुलपति का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
NSUI burns the effigy of SSJ Vice Chancellor
एसएसजे परिसर में कुलपति का पुतला फूंकते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन अल्मोड़ा इकाई ने एसएसजे विवि में लगातार गड़बड़ियों और घोटालों में कुलपति के संरक्षण का आरोप लगाया है। एनएसयूआई ने पूर्व में उठाई जांच की मांग अब तक पूरी नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस दौरान एसएसजे विवि के कुलपति का पुतला फूंक जमकर प्रदर्शन किया। जोरदार नारेबाजी करते हुए शीघ्र जांच नहीं होने पर प्रतिदिन धरना देने की चेतावनी दी। उधर चितई स्थित गोलू देवता के मंदिर में भी न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने कहा कि एसएसजे विवि में लगातार गड़बड़ियां और घोटाले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पूर्व कुलपति को ज्ञापन प्रेषित कर कार्रवाई की मांग की गई थी, जिस पर कुलपति ने चार दिन में जांच कमेटी की ओर से रिपोर्ट प्रस्तुत करने का वादा किया था लेकिन अब तक कुलपति ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीएचडी प्रवेश परीक्षा, रैगिंग और वित्तीय घोटाले की जांच की मांग को लेकर आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कुलपति का पुतला फूंका। एनएसयूआई ने कुलपति पर विवि की गरिमा का ख्याल न रखते हुए आरोपियों को संरक्षण देने का काम करने का आरोप लगाया है। कहा कि सभी आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने तक एनएसयूआई प्रतिदिन कुलपति कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने चितई में न्याय की अर्जी लगाई है। यहां विपुल कार्की, अमित बिष्ट, नितिन रावत, विशाल शाह, नवल बिष्ट, पंकज गुरुरानी आदि थे।
विज्ञापन

एबीवीपी ने मौन रख जताया विरोध
अल्मोड़ा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं ने विश्वविद्यालय पर तानाशाही का आरोप लगाया है। दस दिनों से छात्र हितों की मांग कर रहे कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक दिवसीय मौन रख विरोध जताया। मांग पूरी नहीं होने पर अब आज यानी बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन पर बैठने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को एबीवीपी प्रांत प्रमुख एसएफडी निर्मल सिंह तड़ागी और जिला संयोजक कृष्णा नेगी ने सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे मौन धारण कर परिसर में बैठ विरोध दर्ज किया। मौन समाप्ति के बाद प्रांत प्रमुख ने कहा कि छात्र हितों के लिए एबीवीपी पिछले दस दिनों से लगातार ज्ञापन और अन्य माध्यमों से संघर्षरत है। लेकिन विवि प्रशासन बिलकुल छात्र हितों में ध्यान न देकर तानाशाह रवैये के साथ समस्याओं को नजर अंदाज कर रहा है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी समेत कुछ विद्यार्थियों के परीक्षाफल घोषित नहीं होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को वह मौन धारण कर सिर्फ चेतावनी दे रहे हैं। 24 घंटे के भीतर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन नहीं मिलने पर एबीवीपी पूरे कार्यकर्ताओं के साथ बृहस्पतिवार से क्रमिक अनशन शुरू करेगा। इस मौके पर नगर मंत्री पंकज बोरा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुनय पांडे, नवीन नैनवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed