फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now we will not tolerate any more harashment

.........अब हम और जुल्म नहीं सहेंगे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
Now we will not tolerate any more harashment
हैदराबाद की घटना के विरोध में अपराजिता के बैनर तले रैली निकालते जयश्री कालेज की छात्राएं और छात्? - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के बैनर तले हैदराबाद की घटना के खिलाफ जयश्री कॉलेज की छात्राओं और छात्रों ने रैली निकाली। रैली में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने हैदराबाद में पशु चिकित्सक पर हुए अत्याचार की निंदा की।
विज्ञापन

छात्र-छात्राएं न्याय चाहिए, बलात्कारियों को फांसी दो-फांसी दो आदि नारे लगा रहे थे।
रैली खत्याड़ी लोअर मालरोड में निकाली गई। हैदराबाद की घटना से छात्राएं और छात्र काफी आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि इस घटना के सभी दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर उन्हें फांसी की सजा दी जानी चाहिए। जयश्री एजूकेशन एंड सोशियल इंपावरमेंट चेरिटेबल ट्रस्ट और कॉलेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी ने छात्राओं और छात्रों को संकल्प दिलाया कि अखिर महिलाएं कब तक हैवानियत का शिकार होते रहेंगी। आखिर बार-बार निर्भया क्यों? अब हम अपराजिता बनकर इससे लड़ेंगी।
विज्ञापन

अब हम और जुल्म नहीं सहेंगे। इस अवसर पर कॉलेज के सीईओ प्रमोद कुमार जोशी, प्रधानाचार्या चंपा कनवाल, प्रभाकर जोशी, गगन पंत, हेम खुल्बे, पंकज चन्याल, निरंजन तिवारी, चंद्रा मटियानी, शिवानी जोशी, ज्योति, आशीष जोशी, कमला सिंह, सौरभ जोशी, दीक्षा जोशी, ऊषा जोशी, गजेंद्र लोहिया आदि भी मौजूद थे।

छात्राओं और छात्रों को संकल्प दिलाते जयश्री कालेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी।

छात्राओं और छात्रों को संकल्प दिलाते जयश्री कालेज के चेयरमैन भानु प्रकाश जोशी।- फोटो : ALMORA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed