फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the Sarayu-Sarraghat Drinking Water Scheme will be made for rural areas

अब सरयू-सेराघाट पेयजल योजना ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बनेगी

Tue, 09 May 2017 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा
अमर उजाला ब्यूराे अल्माेड़ा Updated Tue, 09 May 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन

 तीन साल पहले स्वीकृत सरयू-सेराघाट पेयजल योजना का निर्माण अब ग्रामीण क्षेत्रों के जल संकट के निदान के लिए होगा। जल निगम द्वितीय निर्माण खंड अब नए सिरे से इस योजना के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर रहा है। कोसी नदी में बैराज बनने के बाद अल्मोड़ा शहर और आसपास के क्षेत्र इस योजना में अब शामिल नहीं होंगे।

विज्ञापन


पूर्व में अल्मोड़ा नगर और आसपास के क्षेत्रों में पेयजल का संकट व्याप्त था। कोसी नदी से बनी पेयजल योजना से मांग के अनुरूप पर्याप्त पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। भविष्य की जरूरतों को देखते हुए वर्षों से सरयू-सेराघाट-अल्मोड़ा पेयजल योजना की मांग उठते रही थी। 
विज्ञापन


भारत सरकार के वित्त मंत्रालय ने बहुप्रतीक्षित सरयू-सेराघाट पेयजल योजना को 17 दिसंबर 2013 में स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत मंजूरी दी । 1.68 अरब रुपये की लागत की इस योजना के लिए पिछले साल केंद्र ने प्रथम चरण में 15 करोड़ रुपये भी उत्तराखंड सरकार को जारी कर दिए थे।  जल निगम द्वितीय निर्माण खंड ने योजना की डीपीआर तैयार कर 2015 में उत्तराखंड सरकार को भेजी थी, परंतु डीपीआर मंजूर नहीं होने से योजना का निर्माण शुरू नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब कोसी नदी में बैराज बन गया है और बैराज में अल्मोड़ा शहर को पानी आपूर्ति करने के लिए पर्याप्त पानी है। बैराज बनने के बाद प्रदेश सरकार की सरयू-सेराघाट पेयजल योजना का निर्माण कर जल संकटग्रस्त सेराघाट, धौलछीना समेत आसपास के दर्जनों गांवों को लाभान्वित करने की योजना है। जल निगम द्वितीय निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एन लाल ने बताया कि अल्मोड़ा शहर और उससे लगे क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए कोसी बैराज बन गया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति के लिए सरयू-सेराघाट पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा। इस संबंध में विभाग द्वारा नए सिरे से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है जिसे स्वीकृति के लिए जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed