फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Now the only woman in the house will get Ujwala gas connection

अब घर की अकेली महिला को भी मिलेगा उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Wed, 16 May 2018 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Wed, 16 May 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन

 परिवार में अकेली रहने वाली बीपीएल परिवार की महिला सदस्य को भी अब उज्ज्वला योजना में निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिलेगा। पेट्रोलियम मंत्रालय ने अपने पूर्व के आदेश और सॉफ्टवेयर में संशोधन कर दिया है। उज्ज्वला योजना के तहत अब तक वंचित चल रही पात्र घर की अकेली महिलाएं निशुल्क गैस कनेक्शन प्राप्त कर सकेंगी।                   

विज्ञापन

अमर उजाला में आठ मई के अंक में प्रथम पृष्ठ पर घर में अकेली सदस्य हैं तो नहीं मिलेगा गैस कनेक्शन शीर्षक से प्रमुखता से खबर छपी थी। मोदी सरकर द्वारा उज्ज्वला योजना में बीपीएल परिवार की महिलाओं के नाम से निशुल्क गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। भारत सरकार के पूर्व आदेश के अनुसार गैस कनेक्शन लेने के लिए दो आधार नंबर अनिवार्य कर रखे थे। ऐसी स्थिति में बीपीएल परिवार की घर में अकेली महिला सदस्य को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन नहीं मिल पा रहा था। जिससे ऐसी महिलाएं गैस कनेक्शन से वंचित थीं।                   
विज्ञापन

अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद पेट्रोलियम मंत्रालय हरकत में आया और  मंत्रालय ने पूर्व के आदेश को संशोधित कर दिया है। अल्मोड़ा गैस एजेंसी के प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि पेट्रोलियम मंत्रालय ने सॉफ्टवेयर में भी संशोधन कर दिया है। अब बीपीएल परिवार की एकमात्र महिला सदस्य को उज्ज्वला योजना में निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन के साथ अपना आधार कार्ड नंबर, पति का मृत्यु प्रमाण पत्र अथवा तलाक प्रमाण पत्र और बीपीएल प्रमाण पत्र देना होगा। इसके बाद उन्हें उज्ज्वला योजना में उसे रसोई गैस कनेक्शन आवंटित कर दिया जाएगा।                   

विज्ञापन
विज्ञापन
            
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed