{"_id":"5bad1d83867a557ec524cdc9","slug":"now-ask-for-time-to-meet-the-pm-for-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के लिए अब पीएम से मिलने का समय मांगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के लिए अब पीएम से मिलने का समय मांगेंगे
अमर उजाला ब्यूरो रानीखेत (अल्मोड़ा)।
Updated Thu, 27 Sep 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
रानीखेत जिले के लिए बैठक करते कोर कमेटी के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्तरीय घोषित चार जिलों की संयुक्त कोर कमेटी की यहां हुई बैठक में रानीखेत जिले के लिए हर स्तर पर संघर्ष करने की सहमति बनी। घोषित सभी चार जिलों में इस तरह की बैठकों का आयोजन किया गया था। तय हुआ कि 25 अक्तूबर को धरना, प्रदर्शन किया जाएगा। सात अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देहरादून आगमन पर उनसे मिलने का समय लिया जाएगा।
यहां हुई बैठक में वक्ताओं ने रानीखेत जिले की प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला। कहा कि 1955 से मांग चली आ रही है लेकिन सरकारों ने हर बार लोगों को गुमराह किया है जबकि जिले के लिए कई बार बड़े आंदोलन तक हो चुके हैं। सभी से जिला आंदोलन में बढ़चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया। कमेटी राज्यपाल के सम्मुख भी इस मांग को पुरजोर तरीके से उठाएगी। बैठक में कैलाश पांडे, मोहन नेगी, डीएन बड़ोला, शिवराज सिंह मेहरा, सीकेएस बिष्ट, उमेश भट्ट, राजेंद्र रौतेला, मो. शोएब, डॉ. रामजी जोशी, गिरीश भगत, विनोद जोशी, नवल पांडे, राजेश उपाध्याय, मनोज अग्रवाल, मो. मोहसिन आदि थे।