फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   not enough drinking water for the people of tadikhet

चारों ओर जल फिर भी रहे बिना पेयजल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
not enough drinking water for the people of tadikhet
शुक्रवार को दिन में कोसी उफान पर। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात से लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर आ गए हैं। कोसी नदी का पानी काफी बढ़ गया है। नदी का पानी गंदा होने की वजह से जल संस्थान को शुक्रवार सुबह 10 बजे से पंपिंग रोकनी पड़ी है। इसके चलते अल्मोड़ा शहर और आसपास की करीब 60 हजार की आबादी को शुक्रवार को पानी नहीं मिल सका। पंपिंग नहीं होने से शनिवार को भी शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जल संस्थान के एई मुकेश कुमार ने बताया कि नदी का बहाव काफी तेज है और गंदा पानी आ रहा है। इसके कारण पानी की पंपिंग रोकनी पड़ी है। उन्होंने लोगों से कम से कम मात्रा में पानी खर्च करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यदि पंपिंग चालू नहीं हुई तो शनिवार को भी शहर और आसपास के इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

इन इलाकों में पानी नहीं आया
अल्मोड़ा। शहर के पानी पंपिंग न होने से शुक्रवार को मुख्य बाजार, खत्याड़ी, मालरोड, हीराडुंगरी, लोअर मालरोड, धारानौला, चीनाखान, मकेड़ी, ऑफिसर्स कॉलोनी, हीराडुंगरी, लक्ष्मेश्वर, पांडेखोला आदि इलाकों को पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच वर्षों में कोसी का जलस्तर सबसे उच्च स्तर 7187 क्यूसेक पहुंचा
अल्मोड़ा। लगातार हो रही बारिश से कोसी नदी का जल स्तर पिछले पांच वर्षों में अपने सबसे उच्च स्तर 7187.50 क्यूसेक पर पहुंच गया है। सिंचाई विभाग के एई प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि पानी डिस्चार्ज करने के लिए बैराज के सभी पांचों गेट खोल दिए गए हैं। जिले में बृहस्पतिवार रात से पूरे क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है। शुक्रवार सुबह से कोसी नदी का जल स्तर बढ़ना शुरू हुआ। सुबह 10 बजे कोसी नदी का जल स्तर करीब दो हजार क्यूसेक तक पहुंच गया था। दोपहर दो बजे कोसी नदी का जल स्तर पिछले पांच सालों के सबसे उच्च स्तर 7187.50 क्यूसेक पर पहुंच गया। आम दिनों में नदी का जलस्तर सौ से दो सौ क्यूसेक के बीच रहता है।
वर्ष जलस्तर
2021 7187.50 क्यूसेक
2020 5454 क्यूसेक
2019 1919 क्यूसेक
2018 2769 क्यूसेक
2017 5326.5 क्यूसेक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed