{"_id":"5ace43404f1c1b3a3d8b495f","slug":"no-water-in-almora","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी उफान पर, अल्मोड़ा में फिर नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी उफान पर, अल्मोड़ा में फिर नहीं आया पानी
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Wed, 11 Apr 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के सिद्धनौला से पानी लाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात तेज बारिश से कोसी नदी एक बार फिर उफान पर है, जिस कारण कोसी के पास स्थित जल संस्थान के पंप रात भर बंद रहे। जिससे बुधवार को पूरे नगर में पानी की आपूर्ति ठप रही। लोगों को पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार रात को अचानक तेज बारिश से कोसी नदी में जल स्तर बढ़ गया।
पानी के साथ काफी मात्रा में सिल्ट आ गई जिससे कोसी स्थित पंप हाउस के तीनों पंप बंद कर दिए गए। पूरी रात पंप नहीं चल सके। बुधवार को सुबह से ही तेज बारिश के कारण नदी में जल स्तर सामान्य नहीं हो सका। लोग आसपास के नौलों से पानी लेकर आए। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता केएस खाती ने बताया कि लगातार बारिश से मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक 11 घंटे कोसी नदी के पंप बंद रहे। अब पंप चलाने शुरू कर दिए हैं फिलहाल नगर में आंशिक रूप से पेयजल आपूर्ति हो सकेगी।
विज्ञापन