फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No roads so fast

सड़क का काम शुरू नहीं तो अनशन

Fri, 06 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला / चौखुटिया(अल्मोड़ा
ब्यूरो, अमर उजाला / चौखुटिया(अल्मोड़ा Updated Fri, 06 Feb 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
No roads so fast
ग्राम पंचायत पैली के ग्रामीणों ने कई सालों से मिल रहे आश्वासन के बावजूद गांव के लिए सड़क न बनने पर रोष जताया है। ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन को दिए ज्ञापन में सड़क का कार्य शीघ्र शुरू नहीं होने पर अनशन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र की दूरस्थ ग्राम पंचायत पैली में सड़क नहीं होने से लोग परेशान हैं। सड़क के अभाव में एक ओर मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं तो दूसरी ओर संतरा, माल्टा, नींबू, अरबी आदि बहुतायत मात्रा में होने के बावजूद गांव में ही सड़ जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चौखुटिया से तड़ागताल तक बनी सड़क से पैली गांव को जोड़ने के लिए महज तीन किलोमीटर सड़क की जरूरत है।
विज्ञापन


 परंतु सड़क के नाम पर पिछले 35 सालों से आश्वासन से आगे बात नहीं बढ़ पाई है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का कई बार सर्वे भी हो चुका है। परंतु सड़क का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसील कार्यालय में सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सड़क का निर्माण शीघ्र न होने पर अनशन की चेतावनी दी गई है। ज्ञापन में प्रधान धनुली देवी, बीडीसी सदस्य भानु बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य शिवकुमार, हरीराम, नंदी देवी, दीवानी राम, कुंदन गोस्वामी, प्रकाश राम, जीवन लाल, रमेश राम, विमला देवी, माया मेहरा, दलीप सिंह, नंदन सिंह, धन सिंह, मदन सिंह, बचीराम, मनोज पांडे आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed