फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Public Transport for Youths in Almora

Almora News: अल्मोड़ा नगर में युवाओं ने वाहनों के लिए खाए धक्के

Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 26 May 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
No Public Transport for Youths in Almora
अल्मोड़ा। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्री परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को घर वापसी के लिए वाहनों के लिए भटकना पड़ा। बाजार बंद रहने से उन्हें चाय पानी के लिए भी तरसना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को यूपीएससी परीक्षा के चलते परीक्षार्थियों की भीड़ रही। वीकेंड पर वाहनों की सीमित आवाजाही होने से परीक्षा देकर घरों को लौट रहे परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर भटकना पड़ा। शाम 4:30 बजे पेपर छूटने के बाद जैसे ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र से बस स्टेशन और टैक्सी स्टैंड पहुंचे वहां उन्हें गंतव्य को जाने के लिए वाहन नहीं मिलने से मायूस होना पड़ा। वीकेंड के चलते ग्रामीण रूटों पर वाहनों की सीमित आवाजाही रही।
विज्ञापन

दन्यां, बाराकोट, शहरफाटक, द्वाराहाट, ज्वारनेडी, रानीखेत, सोमेश्वर, खेती, सिमलखेत सहित अन्य रूटों को जाने वाले परीक्षार्थियों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। परीक्षार्थियों को वाहनों के लिए स्टेशन पर चक्कर काटने पड़े। रोडवेज की बेतालघाट-दिल्ली, सायंकालीन अल्मोड़ा-देहरादून सेवाओं का संचालन चालकों की कमी से स्थगित रहा। साप्ताहिक बंदी के चलते अल्मोड़ा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed