{"_id":"63bda71eb603542092497d4b","slug":"no-parking-in-bhatronjkhan-almora-news-hld488239215","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भतरौंजखान में वाहनों की संख्या 200 के पार, पार्किंग एक भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भतरौंजखान में वाहनों की संख्या 200 के पार, पार्किंग एक भी नहीं
विज्ञापन
भतरौंजखान मे पार्किंग के अभाव में सड़कों के किनारे बेतरतीब खड़े रहते हैं ।संवाद
- फोटो : ALMORA
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में वाहनों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन वहां एक भी पार्किंग नहीं बन सकी है। इससे सड़कों के किनारे पार्किंग की मजबूरी जाम का कारण बन रहा है। हालात यह हैं कि कई बार जाम में एंबुलेंस तक फंस जाती है जिससे मरीजों की जान भी आफत में पड़ जाती है।
रानीखेत, नैनीताल, रामनगर, बदरीनाथ, हेमकुंड सहित अन्य पर्यटक स्थलों की ओर आने-जाने का केंद्र भतरौंजखान है। यहां रोज दो हजार से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं लेकिन उनके वाहनों को पार्क करने के लिए यहां पार्किंग सुविधा नहीं है। यहां स्थानीय वाहनों की संख्या भी 200 से अधिक है जो लगातार बढ़ रही है। मजबूरन लोग अपने वाहनों को सड़क किनारे पार्क करते हैं जो जाम का मुख्य कारण बन रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ वाहन पार्क होने से यहां आए दिन जाम लग रहा है जिससे पर्यटकों समेत स्थानीय लोग भी परेशान हैं।
वाहनों से बंद हो रहा दुकानों पर जाने का रास्ता
भतरौंजखान। कई बार लोग दुकानों के आगे नालियों के ऊपर वाहन पार्क कर देते हैं जिससे दुकानों का रास्ता बंद हो जाता है। इससे व्यवसायियों को नुकसान झेलना पड़ता है। पार्किंग न होने से यहां पहुंचने वाले पर्यटक खासे परेशान हैं। उनके वाहनों को पार्क करने के लिए जगह नहीं मिल रही। ऐसे में पर्यटक यहां रुकने से परहेज करने लगे हैं जिसका असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
बोले लोग
राहगीरों को जाम से जूझना पड़ रहा है। वाहनों के बीच से होकर गुजरने से कई बार दुर्घटना की आशंका रहती है। बाजार क्षेत्र में जाम की समस्या का समाधान जल्द किया जाए। - गोपाल दत्त नैनवाल।
क्षेत्र में पार्किंग विकसित करने के लिए प्रशासन को पहल करनी चाहिए। पार्किंग होने से जहां लोगों को यातायात संबंधी दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा। पर्यटन कारोबार भी बढ़ेगा। - प्रदीप पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष।
पार्किंग न होने से लोग सड़कों में वाहन खड़ा कर देते हैं जिससे बाजार में आए दिन जाम लगता है और खरीदारों को परेशानी झेलनी पड़ती है। - हरीश भट्ट, उपाध्यक्ष, व्यापार मंडल, भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
क्षेत्र में पार्किंग की कमी बनी है। इससे आम लोगों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। पार्किंग बनेगी तो पर्यटक भी क्षेत्र में रुकेंगे। इससे स्थानीय पर्यटन व्यवसाय बढ़ेगा। - रघुवीर पंत, कोषाध्यक्ष, व्यापार मंडल।