{"_id":"5de16a228ebc3e54b121a4c3","slug":"no-parking-for-37-thousnds-vehicle-almora-news-hld3659797140","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्मोड़ा में 37 हजार से अधिक वाहन कहां होंगे पार्क...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्मोड़ा में 37 हजार से अधिक वाहन कहां होंगे पार्क...
विज्ञापन
पार्किंग के अभाव में मालरोड में इस तरह खड़े हैं दोपहिया वाहन।
- फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में वाहनों की संख्या 37 हजार के पार पहुंच चुकी है। इसमें दोपहिया वाहनों की संख्या 27 हजार 403 पहुंच चुकी है। वाहनों की पार्किंग के लिए नगर में केवल दो और तीन स्थान ही नियत हैं। इनके पैक रहने पर बचे हुए वाहन वाहन चालक सड़क किनारे ही वाहनों को खड़े करने पर मजबूर होते हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या पैदल चलने वालों के लिए भी मुसीबत का कारण बनी हुई है।
नगर क्षेत्र में वाहन स्वामी को मालरोड में ही दूर तक अगर जाना हो तो उसे अपना वाहन किसी दुकान के आगे या फिर सड़क में ही खड़ा करना मजबूरी है। दुकानदारों का आरोप है कि वाहन दुकानों के आगे खड़े करने से ग्राहक भी दुकानों के अंदर आने से कतराता है। शौचालयों के आगे, मार्गों और कार्यालयों के आगे वाहन खड़े होने से आम आदमी को खासी परेशानी होती है। पुलिस और सीपीयू लगातार अनियंत्रित वाहन खड़े करने वालों के चालान तो करती ही है लेकिन पार्किंग न होने से वाहन मालिक मजबूर हैं।
कोट
नगर में लक्ष्मेश्वर, लिंक रोड और सिकुड़ा बैंड के पास वाहन पार्किंग तैयार की जा रही है। कार्यदायी संस्था लोनिवि इसका निर्माण करा रही है। जल्द ही पार्किंग स्थल तैयार हो जाएंगे।
विज्ञापन
-श्याम सुंदर प्रसाद, ईओ नगर पालिका अल्मोड़ा