{"_id":"6361611d3cae672c3e3b9d4c","slug":"no-light-in-phc-sainmanur-almora-news-hld480621034","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी सैणमानुर में एक माह से बिजली नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी सैणमानुर में एक माह से बिजली नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिला (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सैणमानुर को बिजली की आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से फुंका है लेकिन ऊर्जा निगम ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका है। ऐसे में अस्पताल में उपचार कराने आने वाले मरीजों को रक्त जांच, एक्स-रे समेत अन्य परीक्षणों के लिए रामनगर और भिकियासैंण जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर न बदलने पर अस्पताल में धरना-प्रदर्शन शुरू करने की धमकी दी है।
पिछले माह बिजली गिरने से अस्पताल को बिजली आपूर्ति करने वाला ट्रांसफार्मर फुंक गया था। तब से अस्पताल की बिजली आपूर्ति ठप है। इस अस्पताल में क्षेत्र के दर्जनों गांवों के लोग उपचार कराने आते हैं। इसके बावजूद फुंके ट्रांसफार्मर के स्थान पर ऊर्जा निगम दूसरा ट्रांसफार्मर नहीं लगा सका है। इससे अस्पताल के कार्मिकों और मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पैथोलॉजी में रक्त की जांच समेत एक्सरे भी नहीं हो पा रहे हैं।
जांचें न होने पर लोगों को 80 किमी दूर रामनगर और 30 किमी दूर भिकियासैंण जाना पड़ रहा है। इसमें उनका काफी पैसा और समय बरबाद हो रहा है। सैणमानुर के ग्राम प्रधान प्रकाश पंत ने बताया कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से कई बार अस्पताल की बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा क्षेत्र के ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिन के भीतर ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो क्षेत्र के ग्रामीण अस्पताल परिसर में ऊर्जा निगम के खिलाफ धरना-प्रदर्शन करेंगे।