फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Land For Trunching Ground

Almora News: अल्मोड़ा में ट्रंचिंग ग्राउंड के नहीं मिल रही जमीन, ट्रीटमेंट प्लांट भी अधर में लटका

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Jan 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
No Land For Trunching Ground
अल्मोड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड पर लगा कूड़े का ढेर। संवाद - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। इधर शहर की बढ़ती बसासत, दूसरी ओर एनटीडी, चितई के बीच लगातार विस्तार ले रहा कूड़े का पहाड़। यह पहाड़ बहुत तेजी से बढ़ रहा है। इस तेजी से कि अब नगर पालिका के लिए नया ट्रंचिंग ग्राउंड और ट्रीटमेंट प्लांट जरूरत बन चुका है। मुसीबत यह है कि पालिका को नए ट्रंचिंग गाउंड के लिए जमीन नहीं मिल रही।
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर से हर रोज आठ से 10 टन कूड़ा एनटीडी व चितई के बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंचता है। लेकिन इसके ट्रीटमेंट के लिए यहां अब तक प्लांट नहीं लगाया जा सका। प्लांट के लिए भेजे गए प्रस्ताव को सालों बाद भी पर्यावरणीय संस्तुति नहीं मिल सकी और यह पूरा मामला अधर में लटक गया है।
विज्ञापन

इस स्थान पर अब तक 30 हजार मीट्रिक टन कूड़ा डंप हो गया, जिसका ढेर हर दिन बढ़ रहा है। बीते छह माह से राजस्व विभाग व पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए जमीन तलाश रहे हैं। लेकिन उनकी यह तलाश अंजाम तक नहीं पहुंच सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हेक्टेयर से अधिक भूमि की जरूरत
अल्मोड़ा। नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए पालिका ने जमीन की तलाश तेज कर दी है। नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए एक हेक्टेयर से अधिक भूमि की जरूरत है। अगर जमीन की खोज पूरी होने के बाद इसे भी पर्यावरणीय संस्तुति नहीं मिली तो पालिका के साथ ही लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ सकती है। संवाद
ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा भी पहुंचेगा नए ट्रंचिंग ग्राउंड
अल्मोड़ा। पालिका के अनुसार ग्रामीण व बढ़े बाजारों से भी कूड़ा निकल रहा है। ऐसे में पालिका कूड़ा निस्तारण के लिए अगले 25 सालों के प्लान पर काम कर रही है। नए ट्रंचिंग ग्राउंड में ग्रामीण क्षेत्रों का कूड़ा पहुंचाने की योजना है, जिसका प्लांट में ट्रीटमेंट किया जाएगा।

कोट- पुराने ट्रंचिंग ग्राउंड में ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की अनुमति न मिलने पर नए ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि तलाशी जा रही है। यहां ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। उम्मीद है जल्द ही जमीन मिल जाएगी।
भरत त्रिपाठी, ईओ, नगर पालिका, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed