फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No Jamanat of Murderer

हत्या के मामले में आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
No Jamanat of Murderer
No Jamanat of Murderer
अल्मोड़ा। सत्र न्यायाधीश मलिक मजहर सुल्तान की अदालत ने ग्राम सिमल्टी निवासी हत्या के आरोपी दयाकिशन खोलिया का धारा 302, 201/34 में जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है।
विज्ञापन

कलसीमा गांव निवासी महेश लाल पुत्र स्व. पनी राम ने 25 अप्रैल को लमगड़ा थाने में तहरीर दी। बताया कि उसका छोटा भाई गिरीश लाल आठ अप्रैल को गिरीश लाल, हीरा लाल, दयाकिशन खोलिया और नर सिंह के साथ नैनीताल कोर्ट में एक केस की पैरवी के लिए गया था। तब से वह घर नहीं लौटा।
विज्ञापन

पुलिस ने 26 अप्रैल को मौना ल्वेशाल सड़क पर जंगल में उसका क्षत-विक्षत शव बरामद किया। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपी दयाकिशन ने पुलिस को बताया कि 2019 में एक विवाह समारोह में गिरीश लाल के साथ मारपीट हुई थी। यह मामला नैनीताल कोर्ट में चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ अप्रैल को राजीनामे के लिए वह सभी नैनीताल कोर्ट गए थे। वहां से लौटते वक्त कपिलेश्वर में सभी ने शराब पी तो उनमें झगड़ा हो गया। इसी दौरान गिरीश लाल की हत्या हो गई। उन्होंने गिरीश का शव मौना ल्वेशाल के जंगल छिपा दिया। आरोपी दयाकिशन ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से न्यायालय में जमानत के लिए अर्जी दी थी।

अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पूरन सिंह कैड़ा ने न्यायालय में आरोपी को जमानत देने का विरोध किया। न्यायालय ने दोनों पक्षों को सुना और पत्रावली का परिशीलन कर आरोपी का जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। इस मामले में न्यायालय से ग्राम कलसीमा (चौमू) निवासी दूसरे आरोपी नारायण सिंह उर्फ नर सिंह का भी जमानत प्रार्थना पत्र एक जुलाई को खारिज हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed