फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   No increase in the purchase price of milk producers outrage

दुग्ध क्रय मूल्य नहीं बढ़ाने से उत्पादकों में आक्रोश

Sat, 28 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Sat, 28 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
No increase in the purchase price of milk producers outrage
दूध - फोटो : getty images

अल्मोड़ा।  दुग्ध उत्पादकों की बैठक में वक्ताओं ने दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक द्वारा दुग्ध क्रय मूल्य बढ़ाने में असमर्थता जताने पर नाराजगी जताई।  उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा दुग्ध संघ जिस गुणवत्ता के दूध को उपभोक्ताओं को  38 रुपये लीटर बेच रहा है। यदि उसी गुणवत्ता का दूध वह दुग्ध उत्पादकों से  खरीदता है तो उसकी कीमत करीब 21 रुपये देता है। उन्होंने दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग की। उन्होंने कहा कि डेरी विभाग से हेड  लोड दर 50 पैसा प्रति लीटर अनुमन्य है।

विज्ञापन


हेड लोड में मजदूरी कम मिलने से अनेक हेड लोड की समितिया बंद हो रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेराघाट मार्ग के कुछ क्षेत्रों की समितियां दुग्ध संघ द्वारा अनियमित तरीके से खोलने के कारण बंद हुई हैं तो कुछ समितियां समय से भुगतान नहीं होने के कारण बंद हुई।  तय हुआ कि पूर्व में दिए गए ज्ञापन में  कार्रवाई नहीं हुई तो 15 दिन बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। बैठक में  शिवराज बनौला, राजेंद्र सिंह, गिरीश खोलिया, राजन बल्लभ, आनंद सिंह,  त्रिभुवन तिवारी, बसंत बल्लभ आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed